लालड़ू। ट्रैफिक पुलिस ने लोकल एस टैंपू, ऑटो और कैंटर यूनियनों के ड्राइवरों और परिचालकों के लिए जागरूकता सेमिनार आयोजित किया। मौके पर चालक वर्ग को नशा न करने, रेड लाइट का पालन करने, मोबाइल का प्रयोग न करने और रात में डिप्पर उपयोग जैसी सुरक्षा टिप्स दी गई। इस दौरान वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर भी लगाए गए। पुलिस इंचार्ज कृष्ण सिंह के अलावा एएसआई गुरदर्शन सिंह और कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह मौजूद रहे।