फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फैक्टरी के बाहर खड़े ट्रक में चालक का शव मिला

Sat, 29 Apr 2023 01:41 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
फैक्टरी के बाहर खड़े ट्रक में चालक का शव मिला
विज्ञापन

डेराबस्सी। बरवाला रोड स्थित स्टील फैक्टरी के बाहर खड़े एक ट्रक से चालाक का शव मिला है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर डेराबस्सी सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। जांच कर रहे एएसआई गुरनाम सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान महावीर दुबे (36) पुत्र प्रेम सांकरी निवासी बरनाला के रूप में हुई है। वह डेराबस्सी बरवाला रोड स्थित एक स्टील फैक्टरी में ट्रक चलाता था। वीरवार को जब वह ट्रक में सामान ले जाने के लिए फैक्टरी के बाहर पहुंचा तो देर शाम ट्रक को फैक्टरी के बाहर खड़ा कर दिया। फैक्टरी के चौकीदार ने सुबह पांच बजे उसको जगाने के लिए कहा। सुबह पांच बजे जब फैक्टरी का चौकीदार उसे जगाने गया तो उक्त चालक नहीं उठा। इसके बाद सूचना डेराबस्सी पुलिस को दी गई। पुलिस ने उसको उठाकर डेराबस्सी सिविल अस्पताल में ले गई। यहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि मृतक के परिजनों के आने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें