फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल सवार को मारी टक्कर, कार की छत पर शव लेकर घूमता रहा ड्राइवर, रोका तो पता चला ऊपर लाश है

Thu, 18 Feb 2021 05:24 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
विज्ञापन
कार में लाश लेकर घूमता रहा कार चालक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाब के मोहाली में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एयरपोर्ट रोड पर ऐसा हादसा हुआ है जिसे सुन हर कोई हैरान है। दरअसल, एक साइकिल सवार को एक कार वाले ने पहले टक्कर मारी। इसके बाद साइकिल सवार कार की छत पर जा गिरा। जिसके बाद कार चालक उसे काफी दूर तक छत पर ही लेकर चलता रहा। 

विज्ञापन


आखिर में सन्नी इनक्लेव के पास वह उसे छोड़कर फरार हो गया। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग के आधार पर उसे दबोचा है। पुलिस की टीमें मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक  मामला बुधवार सुबह का बताया जा रहा है। पता चला है कि सुबह छह बजे के करीब फेज-पांच निवासी योगेंद्र सिंह अपनी साइकिल पर सवार होकर जीकरपुर जा रहे थे। जबकि कार चालक निर्मल सिंह जीरकपुर साइड से आ रहा था। एयरोसिटी के पास आरोपी कार चालक ने योगेंद्र को टक्कर मार दी। योगेंद्र हवा में उछलकर कार की छत पर जा गिरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार चालक को यह पता नहीं चला कि उसकी छत पर साइकिल वाला फंसा हुआ है। इसके बाद जब उसने कार रोकी तो उसे पता चला कि शव फंसा हुआ है। जिसके बाद वह शव को वहीं फेंककर चला गया। जब मार्केट में लोगों ने व्यक्ति के शव को देखा तो सब डर गए। 

फेंककर गया। इसके बाद पुलिस ने रोड के सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया और मामले का खुलासा किया। पुलिस ने इस संबंध में सोहाना थाने में केस दर्ज किया है। डीएसपी खरड़ रूपिंदरजी कौर सोही ने अमर उजाला से बातचीत में हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की पड़ताल अब सोहाना थाने को सौंपी गई है, क्योंकि हादसा वहीं पर हुआ है।

रास्ते में पड़ीं ये लाइट प्वाइंट...लेकिन नहीं पड़ी किसी की नजर!
  • भंकरपुर
  • सेक्टर- 82 लाइट प्वाइंट
  • आईआईएससीआर लाइट प्वाइंट 
  • सेक्टर-  67 लाइट प्वाइंट
  • सेक्टर- 69 लाइट प्वाइंट
  • सेक्टर- 80 लाइट प्वाइंट
  • गुरुद्वारा सिंह शहीदां लाइट प्वाइंट
  • राधा स्वामी लाइट प्वाइंट
  • औद्योगिक क्षेत्र- 6-7 की लाइट प्वाइंट
  • औद्योगिक क्षेत्र फेज- आठ लाइट प्वाइंट
  • सेक्टर- 74 का लाइट प्वाइंट
  • टीडीआई का लाइट प्वाइंट
  • खरड़-चंडीगढ़ हाईवे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें