फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: अज्ञात ट्रक की टक्कर से दूसरे ट्रक के चालक और उसके हेल्पर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शनिवार की रात करीब डेढ़ बजे इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर जाने वाली 200 फीट चौड़ी पीआर-7 रिंग रोड पर एक ट्रक चालक ने एक दूसरे ट्रक के चालक और उसके हेल्पर को कुचल दिया। मृतकों की पहचान लखविंदर सिंह निवासी गांव डसका, लहरागागा, जिला संगरूर और काका सिंह निवासी लहरागागा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ दोनों मृतक ट्रक के टायरों की जांच करने के लिए ट्रक से नीचे उतरे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। इसके बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ बीइनएस की धारा 281 और 106 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले के पुलिस जांच अधिकारी जसवंत सिंह ने बताया कि मृतक ट्रक चालक लखविंदर सिंह अपने हेल्पर काका सिंह के साथ डेराबस्सी से मोहाली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रात करीब डेढ़ बजे जैसे ही वह पीआर-7 पर स्थित सैनी ढाबे के नजदीक ट्रक रोक कर टायरों की हवा चेक करने लगे तो पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया और चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। इस हादसे में काका सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि ट्रक चालक लखविंदर सिंह को घायल अवस्था में इलाज के लिए जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया। यहां पर कुछ ही देर में उसने भी दम तोड़ दिया था। इसके बाद पुलिस ने ट्रक चालक लखविंदर सिंह के बेटे गुरप्रीत सिंह के बयान पर आरोपी अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ने बताया कि हादसे वाली जगह के आसपास सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। पुलिस ने दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें