फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali: समझौता कराने के नाम पर मांगी रिश्वत, पांच हजार की पहली किश्त लेते ड्राइवर को विजिलेंस ने पकड़ा

Fri, 07 Aug 2026 02:18 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली

सार

विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी एक शिकायतकर्ता की सूचना पर यह कार्रवाई की। शिकायतकर्ता ने बताया कि कंपनी मालिक ने उसके खिलाफ पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में समझौता कराने के लिए ड्राइवर अमनदीप ने पहले 60 हजार रुपये की मांग की थी। बाद में यह सौदा 40 हजार रुपये में तय हुआ।
विज्ञापन
arrest - फोटो : arrest
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मोहाली में एक निजी ड्राइवर को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अमनदीप पर एक पुलिस शिकायत में समझौता कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी एक शिकायतकर्ता की सूचना पर यह कार्रवाई की। शिकायतकर्ता ने बताया कि कंपनी मालिक ने उसके खिलाफ पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में समझौता कराने के लिए ड्राइवर अमनदीप ने पहले 60 हजार रुपये की मांग की थी। बाद में यह सौदा 40 हजार रुपये में तय हुआ। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने विजिलेंस ब्यूरो को सूचना दी। ब्यूरो ने शिकायत का सत्यापन कर एक जाल बिछाया।

रंगे हाथ गिरफ्तारी और आगे की जांच
कार्रवाई के दौरान दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी थी। अमनदीप को शिकायतकर्ता से 5 हजार रुपये की पहली किश्त लेते पकड़ा। उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। विजिलेंस थाना मोहाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारी मामले की गहन जांच कर रहे हैं। वे यह भी पता लगा रहे हैं कि रिश्वत मांगने में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें