फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन शुरू, मुंबई की राह पर मोहाली, गाड़ी में बैठकर ही लगवाएं वैक्सीन का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना संक्रमण के बढ़ते को रोकने के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। अब मोहाली प्रशासन ने कोरोना को मात देने के लिए मुंबई और अहमदाबाद प्रशासन की राह पकड़ी है। इसके मद्देनजर मुंबई, अहमदाबाद जैसे बडे़ महानगरों की तर्ज पर बुधवार को अपने शहर मोहाली में भी ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन मुहिम शुरू हो गई है। इस मुहिम के तहत लोगों का गाड़ी में ही बैठकर टीकाकरण किया जा रहा है। अभी तक प्रशासन द्वारा यह सुविधा केवल 45 साल से अधिक उम्र के लोगों, फ्रंट लाइन वर्कर और हेल्थ वर्कर को दी जा रही है।
विज्ञापन

इस संबंधी डीसी गिरीश दियालन ने कहा कि इस प्रकिया में कोशिश यही है कि लोग बिना किसी परेशानी और डर के टीकाकरण करवाएं। उन्होंने सेहत विभाग के मुलाजिमों और टीकाकरण करवाने वाले लोगों को बधाई दी। उनका कहना है कि वैक्सीनेशन में अपना जिला पूरे पंजाब में टॉप पर चल रहा है। उम्मीद है कि यह मुहिम इस तरह आगे भी जारी रहेगी।
जानकारी के मुताबिक जिले में सेक्टर-78 स्थित मल्टीपर्पज स्टेडियम और मुल्लांपुर में पिकाडली थियेटर के पास यह सुविधा दी जा रही है। इस मुहिम की खास बात यह है कि इसके लिए व्यक्ति को किसी तरह का कोई रजिस्ट्रेशन नहीं करवाना है। लोगों को मुख्य रूप से चार चीजों को पर ध्यान रखना होगा। जिसमें उनका नाम, उम्र पहचान पत्र, मोबाइल नंबर शामिल है या आधार कार्ड साथ में रखना होगा। केवल आपने वहां पर जाना है। वैक्सीनेशन सेंटर पर सेहत विभाग के टीम व वालंटियर पहले से तैनात हैं। एंट्री गेट पर रजिस्टे्रशन बूथ है। जहां पर आपकी सारी डिटेल को नोट करेंगे। इसके बाद वैक्सीनेशन की मुहिम होगी। टीकाकरण के बाद आपको करीब आधे घंटे तक वैक्सीनेशन सेंटर पर रुकना होगा। अगर टीकाकरण की वजह से कोई दिककत आती है। तो कार से बैठकर हॉर्न बजाना होगा। जिसके बाद डॉक्टरों की टीम आपकी सेवा में हाजिर हो जाएगी। वहीं, जब डीसी ने अपने ट्वीट हैंडल पर इसकी जानकारी दी तो कई लोगों ने प्रशासन के इस प्रयास की प्रशंसा की।
विज्ञापन

टीकाकरण सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चलता है। इस मौके पर कैप्टन शिवम बांधा ने कहा कि उनके पिता ने इस सुविधा के तहत बुधवार को दूसरा टीकाकरण करवाया। उन्होंने कहा कि यह सारा काम बहुत अच्छे तरीके से चल रहा है। उनको यह सुविधा काफी पसंद आई। हालांकि कुछ लोगों के सवाल थे कि कौन सी दवाई का टीकाकरण हो रहा है। जबकि कुछ का सवाल था कि 18 साल से अधिक वालों को यह सुविधा कब से दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें