फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पेयजल किल्लत होगी दूर, कजौली वाटर वर्क्स से मिलेगा 45 एमएलडी पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कई माह से शहरी क्षेत्र के छह सेक्टर पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। सेक्टर-15 सहित आसपास के सेक्टरों के लोगों को पानी की पर्याप्त आपूर्ति के लिए टैंकर मंगवाना पड़ रहा है। अब इस समस्या से लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है, क्योंकि आने वाले तीन चार दिन में कजौली वाटर वर्क्स से पंचकूला को पहले की तरह 45 एमएलडी पानी मिलने लगेगा। अभी कजौली से 6 एमएलडी पानी ही पंचकूला को मिल रहा है। पिछले दिनों लगातार हुई बारिश के कारण कजौली वाटर वर्क्स और कौशल्या डैम का पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे पंचकूला को पानी की सप्लाई देने के लिए एचएसवीपी को 200 ट्यूबवेल चलाने पड़ रहे थे। इसके बाद भी पानी की आपूर्ति पूरी नहीं हो पा रही थी। अब कजौली वाटर वर्क्स की पाइप लाइन ठीक हो गई है।
विज्ञापन


घग्गर से संभावनाओं को तलाश रही एचएसवीपी
कौशल्या डैम का पाइप लाइन सही होने में अभी समय लगेगा। इस बीच लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए घग्गर नदी से पेयजल की संभावनाओं को एचएसवीपी का इंजीनियरिंग विंग तलाश कर रहा है। पंचकूला सेक्टर-32 में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगा है। साथ में घग्गर नदी बह रही है। जहां से पानी लेकर ट्रीट किया जा सकता है। इस ट्रीटमेंट प्लांट से रोजाना करीब 24 लाख गैलन पानी सप्लाई किया जा सकता है।

कोट
अगले तीन चार दिन में कजौली वाटर वर्क्स से 45 एमएलडी पानी पंचकूला को मिलेगा। पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के चलते 6 एमएलडी पानी मिल रहा है। पेयजल व्यवस्था में सुधार करने के लिए कौशल्या डैम का पाइप लाइन सही होने तक घग्गर नदी से पेयजल आपूर्ति की संभावनाओं को तलाशा जा रहा है। - एनके पायल, एक्सईएन एचएसवीपी पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें