कुराली। नगर परिषद की बैठक प्रधान रणजीत सिंह जीती पडियाला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान शहर में 2.86 करोड रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों के मतों को पास किया गया। इस बैठक में दो नए ट्यूबवेल लगाने और ट्यूबवेलों पर जेनरेटरों का प्रबंध करने का मत भी पास किया गया। इस दौरान शहर में पीने वाले पानी की सप्लाई संबंधी कमी पर चर्चा की गई और हाउस ने वार्ड नंबर 10 चनालो और वार्ड नंबर 8 पडियाला के ट्यूबवेलों को ठीक करवाने को सहमति दी। इसी दौरान सिसवां रोड और वार्ड नंबर 6 ट्यूबवेल के ठप होने कारण इस जगह पर नया ट्यूबवेल लगाए जाने को सहमति दी गई। जबकि पार्षद बहादुर सिंह ओके की ओर से मुद्दा उठाए जाने पर वार्ड नंबर-12 झाड़ वाला के पास ट्यूबवेल लगाने को हाउस ने सहमति दी। इसी दौरान बहादुर सिंह ओके ने गर्मी के मौसम और बिजली के कटो दौरान पानी की सप्लाई को निरंतर जारी रखने के उदे्श्य से ट्यूबवेलों पर जेनेटरों का प्रबंध करने का मत रखा, जिस पर सहमति प्रकट करते हुए हाउस ने किराए पर जेनरेटर लेने को सहमति दी। इस अवसर पर सफाई कर्मचारियों और सीवरमैनों को पक्के करने संबंधी जारी हिदायतों की पालना करने के लिए हाउस ने सहमति दी। पार्षद रमाकांत कालिया ने शहर को सुंदर बनाने और वातावरण की सुरक्षा के लिए शहर में पौधे लगाने, शालू धीमान ने सिलाई सेंटर शुरू करने, पार्षद जीता ने कब्रिस्तान का मामला उठाया, जबकि बहादुर सिंह ओके ने शहर के निकासी प्रबंध और साफ-सफाई के लिए ठोस प्रबंध करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने पानी के बिलों के साथ भेजे जा रहे सीवरेज के बिलों का मुद्दा एक बार फिर उठाया और इस मामले के हल की मांग की। पार्षद भूषण वर्मा ने बैठक का एजेंडा तैयार करते समय समूह पार्षदों को बुलाने की जरूरत पर जोर दिया। इसके अलावा निहोलका रोड की शमशानघाट को जाते रास्ते की हालत को सुधारने और डेरा बाबा गोसाई आणा के पास रेलवे की जगह में पार्क बनाए जाने के मते को हाउस ने प्रवानगी दी।
इस मीटिंग में शहर के अलग-अलग वार्डो में 2.86 करोड की लागते से होने वाले विकास कार्यो के मतो को हाउस ने पास किया। इस मौके पर समूह पार्षद और कार्यकारी अधिकारी वीके जैन भी उपस्थित थे।