फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बरसात में शहर कि हालत खस्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना क्षेत्र की बात करें तो यहां गोल्डन एस्टेट में 70 लाख कि लागत से ड्रेनेज पाइप डाले गए थे। जिनकी पोल सीजन की पहली बारिश ने खोल दी है। वीरवार को सुबह करीब 8 बजे से बरसात शुरू हो गई थी, एक घंटे हुई बारिश के कारण वार्ड नंबर 7 में पड़ती गोल्डन एस्टेट में करीब 2 से 3 फीट तक पानी भर गया था। इस कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। पिछले साल नगर काउंसिल के प्रधान उदयवीर सिंह ढिल्लों की अगुवाई में यह पाइपलाइन डाली गई थी। इसका स्थानीय लोगों ने विरोध भी किया था कि यह कामयाब नहीं होगी जो इस समय सच साबित हुआ। लोगों का कहना है कि जो 70 लाख रुपये लगाए गए है वह बर्बाद हो गए हैं। क्योंकि पहले भी ऐसे ही पानी जमा हो जाता था और अब भी वहीं हाल है। इसका कोई फायदा नहीं हुआ। सुबह बारिश हुई तो वधावा नगर और पराशर एनक्लेव में एक सांझी रोड बनाई गई है। इसके नीचे से नाला निकल रहा है। वार्ड नंबर 7 की पार्षद शिवानी गोयल ने कहा कि मैं तो एक डेढ़ साल से पार्षद हूं, लेकिन यह नाला तो पुराना बना हुआ है। मुझे अब लोगों की समस्या का पता चल गया है। जल्द ही इसका हल करवाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें