मोहाली। डॉ. संगीता जैन ने जिले के नए सिविल सर्जन के रूप में पदभार ग्रहण किया है। दफ्तर के पूरे स्टाफ ने नए सिविल सर्जन का स्वागत किया। इस मौके पर डॉ. संगीता जैन ने कहा कि जिले के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतर सेवाएं देना ही उनका प्रमुख उद्देश्य हैं। उन्होंने कहा कि पूरी कोशिश करेंगे कि सरकारी सेहत संस्थानों की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी एवं बेहतर बनाने की। उन्होंने पूरे स्टाफ को अपने कार्यों को लगन और मेहनत के साथ करने को कहा।
डॉ. जैन सेहत विभाग में वर्ष 1993 में मेडिकल अफसर भर्ती हुए थे। उनकी पहली नियुक्ति मोहली के ढकोली के सरकारी अस्पताल में हुई थी। 2016 में उन्हें वरिष्ठ मेडिकल अफसर के रूप में नियुक्ति हुई। उन्होंने लंबा समय डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल में एसएमओ के रूप में सेवाएं प्रदान कीं।
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ रेनू सिंह, जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. तमन्ना, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. गिरीश डोगरा, जिला दंत स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परनीत ग्रेवाल, जिला अस्पताल के सीनियर मेडिकल अधिकारी डाॅ. एचएच चीमा, डा. विजय भगत, सिविल सर्जन के निजी सहायक दविंदर सिंह और अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।