मोहाली। एम्स मेडिकल कॉलेज फेज-6 की डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. भवनीत भारती का कार्यकाल शुक्रवार को समाप्त हो गया और उन्हें प्रशासन की ओर से फेयरवेल दी गई। उनका तबादला पीजीआई चंडीगढ़ किया गया है। उनकी जगह मेडिकल सुप्रिंटेंडेंट डॉ. नवदीप सैनी को नया डायरेक्टर प्रिंसिपल नियुक्त किया गया है, जो फिलहाल दोनों जिम्मेदारियां संभालेंगे।