फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मुबारिकपुर मंदिर से दान पेटी चोरी, अज्ञात पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। मुबारिकपुर के पंडवाला रोड स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर रात के समय मंदिर से दान पेटी चुरा ले गए। उन्होंने गोलक तोड़कर उसमें रखी नकदी निकाल ली और खाली गोलक मंदिर के पास ही छोड़ गए। पुलिस ने मंदिर के सेवादार विपिन अवस्थी की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच शुरू कर दी गई है। विपिन अवस्थी ने बताया कि वह 7 अक्तूबर की रात करीब 8:15 बजे मंदिर का गेट बंद करके गया था। अगले दिन सुबह करीब छह बजे जब वह मंदिर पहुंचा तो गेट खुला था और दान पेटी गायब थी। तलाश के दौरान खाली गोलक मंदिर के एक तरफ मिली। पुलिस फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं कर पाई है। चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें