फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉउस की मीटिंग में विधायक ने राजनीती छोड़ विकास के लिए साथ देने की बात कही

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। नगर काउंसिल में मंगलवार को हाउस की बैठक हुई। इसमें शहर की बेहतरी के लिए अहम विकास कार्यों पर सभी पार्टियों के पार्षद और विधायक कुलजीत रंधावा ने अपनी सहमति जताते हुए कहा कि पार्टीबाजी और राजनीति को छोड़कर विकास कार्यों को पहल देंगे। यह बैठक नगर काउंसिल प्रधान उदयवीर सिंह ढिल्लों की अगुवाई में की गई, इसमें नव नियुक्त कार्यकारी अधिकारी रवनीत सिंह ने सभी मत पढ़कर सुनाए और इसके बाद अहम मतों को पास किया गया।
विज्ञापन

यह मत किए गए पास
सबसे पहले मत में नगर काउंसिल के खिलाफ अदालत में चल रहे केसों के लिए वकील रखने का मत पास किया गया। इसके अलावा अपाहिज क्लर्क, सफाई कर्मचारियों, क्लर्क की बदली को अप्रूवल दी गई और फिर नगर काउंसिल के लिए पांच ड्राइवरों का कांट्रैक्ट रिन्यू करने, पानी और सीवरेज के एडवांस बिलों की फंड वापसी, काउंसिल को 5 स्टार रेटिंग देने संबंधी, शहर में फॉगिंग करवाने के लिए 4 ई-रिक्शा, स्वच्छ भारत मिशन के लिए दो ई-रिक्शा, शहर में निकलने वाले प्लास्टिक वेस्ट को कंपनी के साथ एग्रीमेंट करने, काउंसिल के अधीन काम करने वाले सफाई और सीवरमैन का ठेका बढ़ाने, 13 ड्राइवर और 7 हेल्पर रखने संबंधी, लोहगढ़ क्षेत्र में लगे ट्यूबवेल को ओवरटेक करने संबंधी, शहर में जर्जर हालत हुईं पानी कि टंकियों को तोड़ने, बारिश के पानी की निकासी के लिए ड्रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने संबंधी आदि मत पर विचार करके पास किए गए।
पार्षदों ने कई मतों का किया विरोध और दिए सुझाव
हाउस की बैठक में अकाली दल के पार्षदों ने शहर में बारिश के पानी की निकासी न होने को लेकर सवाल उठाए और कहा गया कि शहर में करीब 300 सफाई कर्मचारी होने के बावजूद सफाई सही ढंग से नहीं की जाती। वार्ड नंबर 18 में ठेकदार द्वारा घटिया क्वालिटी की टाइलें लगाने के आरोप लगाए और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा। इसके अलावा वार्ड नंबर 5 से आम आदमी पार्टी की पार्षद नेहा शर्मा ने आरोप लगाए कि काउंसिल प्रधान उनके साथ पक्षपात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने मॉनसून आने से पहले ही सीवरेज और मेनहोल की सफाई करने के लिए बोल दिया था लेकिन आज तक सफाई नहीं की और शहर में इस समय हालात बद से बदतर हो चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि उनके वार्ड के लिए पास हुए फंड किसी दूसरे वार्ड में लगाने के आरोप लगाए। शहर में साफ सफाई न होने और काउंसिल कर्मचारियों और अधिकारियों पर काम न करने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

कोट्स
नगर काउंसिल में मेरी पहली मीटिंग थी। इस दौरान मैंने सभी पार्टियों के पार्षदों को मिलकर शहर की बेहतरी के लिए काम करने के लिए बोला है। विकास कार्यों में वह न तो वह राजनीति करेंगे और न ही किसी को करने देंगे। नगर काउंसिल में स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए सरकार से बात की जाएगी और कोई भी विकास कार्य रुकने नहीं दिया जाएगा। -कुलजीत सिंह रंधावा, हलका विधायक डेराबस्सी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें