फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कुत्तों ने पति-पत्नी समेत पांच को काटा, दंपती अस्पताल में उपचाराधीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलटाना। सैनी विहार फेज-2 में निवासी एक दंपती पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर काट दिया। हमले में एक्टिवा सवार घायल पति-पत्नी गिरते-गिरते बच गए। उन्होंने एक्टिवा भगाकर अपनी जान बचाई। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है। इसके अलावा तीन अन्य लोगों को भी कुत्तों ने काट लिया।
विज्ञापन

घायल प्रिंस निवासी सैनी विहार फेज-2 ने बताया कि उसे शुगर है। वह अपनी पत्नी के साथ एक्टिवा पर सुबह करीब 11 बजे मार्केट जा रहा था। जैसे ही वह डाक्टर वर्मा की दुकान के पास पहुंचा तो पीछे से करीब आठ आवारा कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया। कुत्तों ने उनके पैरों और टांग पर काट लिया। कुत्तों से बचने के लिए उन्होंने एक्टिवा तेजी से भगाई। घायल प्रिंस ने बताया की कुत्तों ने उसकी पत्नी रिंपी के पैरों पर दो जगह काटा। इस कारण उसको चलने में मुश्किल हो रही है। प्रिंस ने बताया कि इसके बाद जब वे वापस आए तो उनकी ही सोसाइटी के रोहित, राज कुमार और रवि को भी कुत्तों ने काट लिया। लोगों का कहना है कि कुत्तों के काटने के हर महीने 125 से 150 केस सामने आ रहे हैं। नगर परिषद जीरकपुर कुत्तों की नसबंदी कर रहा है, लेकिन बावजूद इसके कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। लोगों की मांग है कि कुत्तों की समस्या से जल्द से जल्द निजात दिलाई जाए।

हम रोजाना कुत्तों को पकड़ कर उनकी नसबंदी कर रहे हैं। कुत्तों की संख्या कम हो रही है। अन्य कुत्तों को पकड़ने के लिए स्पेशल अभियान भी चलाया जाता है। -राम गोपाल, सेनेटरी इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें