फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: खरड़ में कुत्ते का कहर... एक दिन में 15 बच्चों समेत 20 लोगों को काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। शहर के नजदीकी गांव खानपुर में एक स्ट्रे डॉग ने अचानक हमला करके 15 बच्चों को काट लिया। इन बच्चों को बचाने के लिए जब उनके परिजन और सिक्योरिटी गार्ड दौड़े तो स्ट्रे डॉग ने उनको भी अपना शिकार बना लिया। स्ट्रे डॉग ने तीन महिलाओं और दो निजी सिक्योरिटी गार्ड को कई जगह काटा। जिन बच्चों को स्ट्रे डॉग ने काटा वह सभी प्रवासी मजदूर के परिवार के बताए जा रहे हैं। यह मामला खानपुर में बन रही रोज विला काॅलोनी का है। बता दे कि कुछ प्रवासी मजदूर अपने परिवारों समेत रहकर घरों का निर्माण कर रहे हैं। शुक्रवार को दोपहर करीब 3 बजे आवारा कुत्ता आया और यहां खेल रहे बच्चों पर हमला कर दिया। उसके काटने से सभी घायलों को सरकारी अस्पताल खरड़ लाया गया, जिनमें तीन की हालत गंभीर होने के कारण सिविल अस्पताल फेस-6 मोहाली रैफर कर दिया गया है। जबकि बाकी को प्राथमिक चिकित्सा के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मोहाली में गंभीर रूप से घायल एक बच्चे के सिर और आंख के नीचे चोट आई है और दूसरे एक अन्य बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। इन दो बच्चों को जीएमसीएच सेक्टर 32 चंडीगढ़ के लिए रैफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें