फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कार से सामान निकाल रहे व्यक्ति को कुत्ते ने काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। ट्राइसिटी में आवारा कुत्तों के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामले में मोहाली के फेज 3बी2 निवासी 40 वर्षीय दीपक कुमार को एक कुत्ते ने शुक्रवार को बुरी तरह काटकर घायल कर दिया। दीपक कुमार ने बताया कि वह अपनी कार से सामान निकाल रहे थे, तभी पीछे से अचानक एक आवारा कुत्ता आया और उनके पैर पर झपट पड़ा। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कुत्ते को किसी तरह हटाया, लेकिन तब तक दीपक के पैर में गहरा घाव हो चुका था। इलाके के लोगों ने प्रशासन से कुत्तों के बढ़ते खतरे पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है। कई लोगों का कहना है कि नगर निगम को इन कुत्तों को पकड़कर कैटल पोंड या डॉग शेल्टर में भेजना चाहिए, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें