फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर छात्र आंदोलन का किया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में पंजाब के जीरकपुर में भी आवाज उठी है। वीरवार को सीएचसी ढकोली-जीरकपुर में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व सरकारी मेडिकल ऑफिसर राजेश और प्रभजोत कौर ने किया। प्रदर्शनकारियों ने इस घटना को लोकतांत्रिक मूल्यों पर आघात बताया। उन्होंने कहा कि नागरिकों को शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने का सांविधानिक अधिकार है। अनावश्यक बल प्रयोग लोकतांत्रिक परंपराओं और सांविधानिक अधिकारों के विपरीत है। सरकारी मेडिकल ऑफिसर राजेश ने कहा कि देश के युवाओं की आवाज को गंभीरता से सुनना और उनकी समस्याओं का शांतिपूर्ण समाधान निकालना सरकार की जिम्मेदारी है।
उन्होंने मांग की कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराई जाए। साथ ही, अनावश्यक बल प्रयोग करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें