फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली के सरकारी अस्पताल में दस दिन में सफल ऑपरेशन करके डॉक्टरों ने बदले छह मरीजों के घुटने

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-6 स्थित जिला सरकारी अस्पताल में पिछले दस दिनों में आयुष्मान स्कीम के तहत छह लोगों के घुटनों का सफल ऑपरेशन कर बदले गए हैं। यह सरकारी अस्पताल के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। सरकारी अस्पताल के हड्डियों के डॉक्टर संजीव कंबोज ने इन मरीजों का ऑपरेशन किया। डॉक्टर कंबोज ने बताया कि इन सभी मरीजों का ऑपरेशन आयुष्मान स्कीम के तहत मुफ्त किया गया है। ये सभी मरीज घुटनों की समस्या से लंबे समय से परेशान चल रहे थे। उन्होंने बताया कि आने वाले दो दिन में चार ओर मरीजों के घुटनों के ऑपरेशन किए जाएंगे। जिन मरीजों के ऑपरेशन किए जा चुके हैं वे अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं। सभी मरीज मोहाली और आस पास के गांव के रहने वाले हैं। जिन मरीजों का ऑपरेशन किया जा चुका है। उनमें गांव लांडरां की सुधा खुल्लर, कुंभड़ा की हरदीप कौर, गांव कंसाला की कुलदीप कौर, रोपड़ के गांव चतामला की करमजीत कौर और श्री फतेहगढ़ साहिब के गाव बासियां निवासी बीर कौर और एक अन्य मरीज शामिल है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें