फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली : पटाखों से बढ़ा प्रदूषण स्तर 300 के पार पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। दिवाली की रात मोहाली में जहां चारों तरफ दीपों की रोशनी और आतिशबाजी की चमक ने शहर को रोशन किया, वहीं दिवाली के बाद शहर की हवा जहरीली हो गई है। दिवाली की रात मोहाली शहर में वायु गुणवत्ता खतरनाक स्तर तक पहुंच गया। आतिशबाजी और प्रदूषण के बढ़ते स्तर के कारण शाम करीब सात बजे के बाद से हवा खराब होनी शुरू हुई, जो रात 12 बजे तक गंभीर श्रेणी में पहुंच गई थी।
विज्ञापन

सीपीसीबी की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार वीआईपी सिटी में एक्यूआई का स्तर 300 से ऊपर दर्ज किया गया है। जोकि खराब श्रेणी में आता है। पंजाब सरकार ने दिवाली पर पटाखे चलाने के लिए रात 8 से रात 10 बजे तक दो घंटे का समय दिया था। लोगों ने इस हिदायत की परवाह न करते हुए देर रात तक पटाखे चलाए और आतिशबाजी की। इस दौरान शहर और इसके आसपास के इलाकों में एक्यूआई का स्तर 8 से रात 12 बजे तक 300 का आंकड़ा पार कर गया था।
इसके बाद रात दो बजे तक इसमें कमी आई लेकिन हवा में घुला जहर 200 के आंकड़े से नीचे नहीं उतरा। प्रशासन द्वारा पहले से जारी हिदायतों के बावजूद लोगों ने पटाखे चलाने का निर्धारित समय (8 से 10 बजे रात तक) नहीं माना और कई इलाकों में रात 12 बजे तक आतिशबाजी होती रही। परिणामस्वरूप सुबह तक पूरा शहर धुएं की चादर में लिपटा नजर आया।
विज्ञापन





क्या कहतें है विशेषज्ञ
पर्यावरण पर काम कर पर्यावरण संरक्षण सोसाइटी के प्रमुख आरएस बैदवान ने कहा कि हर साल प्रशासन गाइडलाइन जारी करता है लेकिन उसका पालन सुनिश्चित नहीं किया जाता। उन्होंने कहा की अगर मोहाली को स्मार्ट सिटी बनाना है तो लोगों को भी समझदारी दिखानी होगी। पटाखों की जगह दीप और दीयों से त्योहार मनाना ज्यादा सुंदर और स्वास्थ्यकर विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें