विद्यार्थियों ने दीया सजावट, लालटेन निर्माण और रंगोली प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
खरड़। एपीजे पब्लिक स्कूल, मुंडी खरड़ में दीपावली का पर्व उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नर्सरी से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां और प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। पहली कक्षा के विद्यार्थियों ने दीया सजावट, दूसरी कक्षा ने कागज की लालटेन और तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों ने सजावटी थालियां तैयार कीं। चौथी और पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने बेकार सामग्री से सजावटी वस्तुएं बनाकर रीसाइक्लिंग का संदेश दिया। छठी से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के बीच रंगोली प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें पांच-पांच विद्यार्थियों की टीमों ने भाग लिया। स्कूल के प्रिंसिपल जसवीर चंदर ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना की। उन्होंने मिट्टी के दीये जलाने, पटाखों से परहेज करने और पर्यावरण अनुकूल तरीके से त्योहार मनाने का संदेश दिया।