कुराली। सतलोक आश्रम में आयोजित तीन दिवसीय दिव्य धर्म यज्ञ दिवस समागम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। संत गरीबदास की वाणी के पाठ प्रकाश के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस अवसर पर समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए कुराली के समाजसेवी दीपक शर्मा (दीपू) को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।