फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बिना चेतावनी संकेत चल रहा डिवाइडर का काम, बढ़ा हादसे का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रात में अधूरे निर्माण कार्य स्पष्ट नहीं दिखते, इससे हादसे का खतरा बना हुआ है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। शहर में सड़क डिवाइडर के निर्माण और मरम्मत का काम बिना पर्याप्त रोशनी, चेतावनी संकेत और सुरक्षा बैरिकेड के चल रहा है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों के लिए परेशानी बढ़ गई है। रात में अधूरे निर्माण कार्य स्पष्ट नहीं दिखते, जिससे हादसे का खतरा है। निर्माण स्थलों पर दूर से दिखाई देने वाले चेतावनी संकेत नहीं हैं। पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था का भी अभाव है। इस कारण वाहन चालकों को समय रहते स्थिति का पता नहीं चल पाता। दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह स्थिति अधिक खतरनाक है। अतुल शर्मा ने नगर निगम आयुक्त को पत्र भेजा है। उन्होंने तत्काल कार्रवाई मांगी है। शर्मा ने कहा कि सड़क निर्माण में लोगों की सुरक्षा से समझौता नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन




सुरक्षा मानकों की अनदेखी

अतुल शर्मा ने निगम से सभी निर्माण स्थलों का निरीक्षण करवाने की मांग की। उन्होंने वहां सुरक्षा बैरिकेड की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। परावर्तक चेतावनी संकेत और पर्याप्त रोशनी भी उपलब्ध कराने पर जोर दिया। शर्मा ने कहा कि हादसे के बाद कार्रवाई करने के बजाय निगम को पहले ही सुरक्षा इंतजाम करने चाहिए। उन्होंने ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने तथा सड़क निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने की भी मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें