फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जिला रोजगार एवं व्यापार ब्यूरो आज लगाएगा प्लेसमेंट कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिला रोजगार एवं व्यापार ब्यूरो आज जीरकपुर में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन करेगा। यह कैंप सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक अंबाला-जीरकपुर हाईवे स्थित शाखा में लगाया जाएगा। जिला रोजगार एवं व्यापार ब्यूरो के डिप्टी डायरेक्टर हरप्रीत सिंह मानशाहियां ने बताया कि इस कैंप में ग्रेजुएट पास योग्य उम्मीदवारों की भर्ती बैंक अफसर और रिलेशनशिप अफसर पदों के लिए की जाएगी। इन पदों के लिए सालाना वेतन कंपनी मानकों के अनुसार 4.70 लाख रुपये से 6.80 लाख रुपये तक रहेगा। कार्यस्थल चंडीगढ़, मोहाली और जीरकपुर होगा। उन्होंने इच्छुक उम्मीदवारों से अपील की है कि वे इस मौके का पूरा लाभ उठाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें