मोहाली। जिला केमिस्ट एसोसिएशन की वार्षिक जनरल मीटिंग हुई। इसमें विधायक कुलवंत सिंह विशेष तौर पर पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वह रोजाना विभिन्न सामाजिक संगठनों और पंचायतों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं, जहां लोग अपनी समस्याओं से जुड़े मांग-पत्र उन्हें सौंपते हैं। हर मांग पर संबंधित विभागों और विशेषज्ञों से बात कर समाधान सुनिश्चित किया जाता है। विधायक कुलवंत सिंह ने बताया कि एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से उनकी रोजमर्रा की दिक्कतों पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी सरकार सभी वर्गों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल कर रही है। उन्होंने मोहल्ला क्लीनिकों की सफलता का जिक्र करते हुए बताया कि यहां रोजाना हजारों मरीज स्वास्थ्य जांच व मुफ्त दवाइयों का लाभ ले रहे हैं। एसोसिएशन के प्रधान अमरदीप सिंह द्वारा विधायक को मांग-पत्र भी सौंपा गया जिसमें ऑनलाइन दवाओं की बिक्री रोकने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि कई दवाइयां जो मेडिकल स्टोरों पर नहीं बेची जातीं, उन्हें ऑनलाइन बेचा जा रहा है, जो गलत है।