मोहाली। राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत की खुशी में वीरवार शाम को फेज 3 व 5 लाइट प्वाइंट पर भाजपा वर्करों ने लड्डू बांट कर खुशी मनाई। एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू यह चुनाव जीतने वाली देश की पहली आदिवासी महिला और देश की 15वीं राष्ट्रपति बनी हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर तथा लड्डू बांटकर खुशी मनाई। भाजपा के प्रदेश कार्यकारी सदस्य संजीव वशिष्ट ने बताया कि भाजपा ने राष्ट्रपति हमेशा उसे ही बनाया है जिसका देश के लिए बहुत बड़ा योगदान है। इस दौरान मंडल-1 के अध्यक्ष अनिल कुमार गुड्डू, मंडल-2 के अध्यक्ष जसमिंदर पाल सिंह, मंडल-3 की अध्यक्ष राखी पाठक, रंजना मिश्रा, संजीव जोशी, रमन सैली, उमा कांत तिवारी आदि मौजूद रहे। दूसरी और फेज-11 और गांव बलौंगी में भी द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने की खुशी में जश्न मनाया गया।