कुराली। गांव खिजराबाद में सहकारी सभा की ओर से दूध उत्पादकों को बोनस के चेक बांटने के लिए एक समागम आयोजित किया गया। इस मौके पर मिल्कफेड के चेयरमैन नरेंद्र सिंह शेरगिल मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित हुए और उन्होंने दूध उत्पादकों को बोनस के चेक वितरित किए। इस समागम के पहले चरण में अधिकारियों ने दूध उत्पादकों को कम खर्चे में अधिक दूध उत्पादन, उसकी क्वालिटी बढ़ाकर अधिक लाभ अर्जित करने और विभाग की ओर से दूध उत्पादकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के अलावा दूध उत्पादकों को दूध के महत्व एवं कैटल फीड के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर दूध उत्पादकों से विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेकर मुनाफा कमाने, कैटल फीड एवं खल की गुणवत्ता की परख और सरकार की चलाई जा रही कई स्कीमों के बारे में भी जानकारी दी गई, ताकि दूध उत्पादकों को लाभ मिल सके। इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि पहुंच नरेंद्र सिंह शेरगिल ने दूध उत्पादकों को पेश आ रही समस्याएं सुनीं और उनको पूरा करने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में दूध उत्पादक उपस्थित थे।