फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: वाहन ओवरटेक करने पर विवाद, युवक पर किया हमला, आठ पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गाड़ी को ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद में युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आठ युवाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरमनराज सिंह (35) निवासी गांव सोहाना, हाल निवासी फ्लैट नंबर 409, ब्लॉक बी-1, सेक्टर-91 ने पुलिस को बताया कि 20 फरवरी की शाम करीब साढ़े सात बजे वह कार से गांव सोहाना से सेक्टर-88 की ओर जा रहा था। जब वह गुरुद्वारा साहिब के पीछे वाले गेट के पास पहुंचा तो आगे एक बाइक पर युवक और युवती जा रहे थे। कई बार हॉर्न देने के बावजूद उन्होंने साइड नहीं दी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के मुताबिक जब उसने खिड़की खोलकर साइड देने को कहा तो बाइक सवार युवक ने वाहन रोक लिया। इसी दौरान पीछे से आए एक व्यक्ति ने उस पर तेजधार हथियार से वार कर दिया, जो उसके सिर के पीछे लगा। आरोप है कि इसके बाद करीब छह लड़कों और दो लड़कियों ने उसे घेर लिया। उसको गली में घसीट कर जान से मारने की धमकियां दीं। घायल अवस्था में एक व्यक्ति उसे नजदीकी डॉक्टर के पास ले गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिविल अस्पताल फेज-6 में भर्ती कराया गया, जहां अगले दिन उसको छुट्टी दे दी गई। थाना सोहाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें