फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पार्किंग को लेकर विवाद, अधिकारी से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। मुख्य सड़क पर बस स्टैंड के पास वन विभाग के दफ्तर में तैनात ब्लॉक अधिकारी ने पार्किंग में गाड़ी करने को लेकर हुए तीन लोगों पर ड्यूटी के दाैरान मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ब्लॉक अफसर गुरदीप राम ने अपने शरीर पर चोटों के निशान दिखाते हुए आरोप लगाया कि कुछ लोग जंगलात विभाग के दफ्तर के पास अपनी निजी गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। साथ ही, कुछ निजी बस चालक सड़क पर दफ्तर के गेट के सामने बस खड़ी कर देते हैं, जिससे आवाजाही में दिक्कत होती है।

मंगलवार को दफ्तर के बाहर खड़ी गाड़ी के कारण स्टाफ को अपनी गाड़ी निकालने में परेशानी हो रही थी। इस पर उन्होंने निजी बस चालकों से गाड़ी हटाने को कहा। इस पर गुस्साए चालकों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


ब्लॉक अफसर ने बताया कि हमलावर खुद को बड़ी पहुंच वाला बताते हैं और दावा करते हैं कि डेराबस्सी थाने में उनका अच्छा प्रभाव है, जिसके चलते कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

घायल ब्लॉक अफसर ने कहा कि उनका दफ्तर डेराबस्सी थाने से कुछ ही कदमों की दूरी पर है, लेकिन हमलावरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने दिनदहाड़े सरकारी कर्मचारी पर दफ्तर के अंदर हमला कर दिया।
विज्ञापन


इस मामले को लेकर थाना प्रमुख मनदीप सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें