फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहायशी क्षेत्र में गुरुद्वारे की जमीन को लेकर बवाल, पुलिस तैनात

Sun, 06 Mar 2016 06:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
पंजाब पु‌लिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मोहाली के सेक्टर-91 स्थित जेएलपीएल की रिहायशी सोसायटी में शनिवार शाम माहौल तनावपूर्ण हो गया। इलाके के लोगों का कहना था कि जब इलाका बसा था तो डेवलपर ने एक हजार वर्ग गज जगह गुरुद्वारा साहिब के लिए अलॉट की थी। लेकिन अब डेवलपर वादे से पीछे हट रहा है।
विज्ञापन


इलाके की महिलाओं ने बताया कि वह अक्सर गुरुद्वारा साहिब की साइट पर अरदास व पूजा पाठ करती हैं। लेकिन शनिवार को उन्हें साइट में प्रवेश नहीं करने दिया गया। इसके चलते उन्होंने सड़क पर बैठकर पूजा की। इसी बीच काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। माहौल गर्माता देख प्रशासन ने वहां पर काफी संख्या में पुलिस के जवान तैनात कर दिए। इलाके के एक निवासी राजिंदर सिंह ने बताया कि जब कोई सेक्टर बसाया जाता है, तो उसमें बाकायदा धार्मिक स्थानों के लिए जगह अलॉट की जाती है।

लेकिन उक्त मामले में डेवलपर बिल्कुल उलट व्यवहार कर रहा है। इतना ही नहीं उसने गुरुद्वारे वाली जगह पर कई ट्रक मिट्टी फेंक दी है। ताकि लोग गुरुद्वारे का निर्माण न कर पाएं। वहीं जेएलपीएल के सीएमडी कुलवंत सिंह ने लोगों के आरोपों का खंडन किया। उन्होंने बताया कि 2005 में जो ले आउट प्लान पास हुआ था।
विज्ञापन


उसमें गुरुद्वारा साहिब बनाने का कोई भी प्रावधान नहीं था। कुछ लोग जमीन हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कुछ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। डीएसपी वरिंदरजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने पुलिस बल तैनात किया था। हालांकि स्थिति कंट्रोल में है। जिक्रयोग है कि कंपनी के सीएमडी कुलवंत सिंह शहर के मेयर भी हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें