खरड़। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट स्वर्णजीत कौर और हलका कोऑर्डिनेटर बस्सी पठाना की अध्यक्षता में विधानसभा हलका खरड़ के सीनियर कांग्रेसी नेताओं और वर्करों की मीटिंग हुई। इसमें पार्टी को मजबूत करने और आगामी जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों की तैयारियों संबंधी चर्चा हुई। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता राकेश कालिया को पीपीसीसी बनने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कमलजीत सिंह चावला, रणजीत सिंह नगलियां, गुरिंदर सिंह वैद्यवान, हंसराज, दीपक कौशल, मनजीत सिंह समेत अन्य कांग्रेसी नेता, वर्कर और समर्थक उपस्थित थे।