फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पुलिस थानों व चौकियों में तैनात पुलिस कर्मियों की कमी पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब पुलिस पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन जिला मोहाली इकाई की मासिक बैठक जिला कार्यालय, पुलिस स्टेशन फेज-11 में जिला अध्यक्ष महिंदर सिंह इंस्पेक्टर रिटायर्ड की अध्यक्षता में हुई। जिला महासचिव डॉ. दलजीत सिंह कैलो ने बताया कि बैठक में विशेष रूप से इस बात पर चर्चा की गई कि वर्तमान में पुलिस थानों व चौकियों में तैनात पुलिस कर्मियों की कमी है। जिसके कारण ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी काफी मानसिक परेशानी में अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। स्टाफ की कमी के कारण कर्मचारियों को लंबे समय तक एक ही दिन में कई कार्य करने पड़ रहे हैं। बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर मांग की गई कि पंजाब सरकार पंजाब में बड़े पैमाने पर पंजाब पुलिस कर्मियों की सेवानिवृत्ति पर ध्यान दे। साथ ही मांग की गई कि पुलिस में बड़े पैमाने पर नई भर्ती की जाए और वीआईपी की सुरक्षा और वीआईपी के मार्गों के लिए एक अलग सुरक्षा विंग स्थापित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें