मोहाली। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी, भाई मती दास जी, भाई सती दास जी और भाई दयाला जी की 350वां शहीदी दिवस को समर्पित धार्मिक आयोजनों की शृंखला के तहत गुरुद्वारा धौबड़ी साहिब (असम) से आरंभ हुआ शहीदी नगर कीर्तन के मोहाली पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। नगर कीर्तन के स्वागत की तैयारियों को लेकर गुरुद्वारा श्री अंब साहिब में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता गुरुद्वारा के मैनेजर राजिंदर सिंह टौहड़ा ने की। इस दौरान गुरुद्वारा तालमेल कमेटी के प्रतिनिधियों और सिख नेताओं ने शहीदी नगर कीर्तन के स्वागत संबंधी तैयारियों पर चर्चा की।