फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजबः डोनाल्ड ट्रंप से इतना प्यार देखा न होगा, दो दोस्तों ने अमेरिकन राष्ट्रपति पर लिख दी किताब

Mon, 17 Feb 2020 03:02 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
कर्नल (रिटा.) संजीव कौल
विज्ञापन
‘अवर कॉमन लव’.. यह नाम है उस किताब का जिसको लिखा है पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के एल्युमिनी कर्नल (रिटा.) संजीव कौल ने। यह एक अनूठा प्यार है जिसका जन्म हुआ फेसबुक पर और प्यार हुआ डोनाल्ड ट्रंप से। इस किताब में एक इजराइली सेना की पूर्व सैनिक और कर्नल कौल के बीच मैसेंजर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर हुई चर्चा को ही आधार बना दिया गया है। अब जबकि डोनाल्ड ट्रंप 23 फरवरी को भारत आ रहे हैं तो कर्नल कौल उनको यह किताब भेंट करने जाएंगे।
विज्ञापन


अमर उजाला जीरकपुर के कार्यालय में कर्नल (रिटा.) संजीव कौल ने बताया कि उनकी दोस्ती एक इजराइली आर्मी की पूर्व सैनिक से वर्ष 2014 में फेसबुक के माध्यम से हुई। इसमें दोनों के बीच बातचीत का आधार बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, क्योंकि नरेंद्र मोदी पर हैगर सुस्किन काफी अच्छे कमेंट्स करती थीं। उसके आधार पर उन्होंने उनको फेसबुक फ्रेंड बना लिया। वर्ष 2016 में यह दोस्ती बढ़ी और मैसेंजर तक पहुंच गई। इसके बाद दोनों के बीच डोनाल्ड ट्रंप के प्री इलेक्शन कैंपेन पर चर्चा होती रही।

वह चर्चा नवंबर 2016 तक चली। इसी बातचीत के दौरान उन्होंने देखा कि डोनाल्ड ट्रंप के प्रति जो विचार हैगर के थे वही कर्नल (रिटा.) संजीव कौल के भी थे। यही बातचीत इतनी ज्यादा होने लगी और गंभीर हो गई तो कर्नल कौल ने यह भी लिखा कि डोनाल्ड ट्रंप प्रेसीडेंट बन जाएंगे। उसके बाद उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप की किताब हाउ टू मेक ग्रेट अगेन को पढ़ा। उसके बाद उन्होंने हैगर को भी लिखा कि डोनाल्ड ट्रंप को कोई भी नहीं हरा सकता है।
विज्ञापन


कर्नल (रिटा.) संजीव कौल ने बताया कि जो चर्चा हैगर और उनके बीच हुई वह करीब अस्सी पेज की चर्चा हो गई। उसी को लेकर उन्होंने किताब लिखी ‘अवर कॉमन लव’। कर्नल (रिटा.) संजीव कौल ने बारे में जब हैगर से बातचीत की और किताब लिखने के बारे में बताया तो हैगर ने कहा कि इसको जरूर लिखना चाहिए। कर्नल (रिटा.) संजीव कौल ने बताया कि यह किताब 200 पेज की है। इसमें डोनाल्ड ट्रंप के बारे में भी लिखा और उनके दृढ़ निश्चय के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें