फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में चर्चा : डेराबस्सी में कौन बनेगा परिषद प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। चुनाव के बाद नगर परिषद प्रधान पद के नाम को लेकर शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। कुल 19 वार्डों में से 13 में कांग्रेस के उम्मीदवारों को जीत मिली थी। इसके अलावा तीन अकाली दल, दो निर्दलीय और एक सीट भाजपा के खाते में आई थी। दोनों निर्दलीय पार्षदों में से वार्ड-9 की आजाद पार्षद सीमा शर्मा ने चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस को समर्थन दे दिया था। इसके बाद कांग्रेस के पार्षदों की कुल गिनती 14 हो गई थी। 14 पार्षदों के साथ नतीजे आने वाले दिन ही स्पष्ट हो गया था कि प्रधान कांग्रेस पार्टी का ही बनेगा।
विज्ञापन

प्रधानगी के नाम को लेकर चुनाव के दौरान ही कांग्रेस के हलका इंचार्ज दीपेंद्र सिंह ढ़िल्लों ने वार्ड-14 से पार्षद चुने गए रणजीत सिंह रेड्डी के नाम का एलान कर दिया था। रणजीत सिंह रेड्डी जनरल कैटेगिरी में आते हैं। लेकिन राज्य में अभी नगर परिषद की प्रधानगी को लेकर अधिसूचना जारी नहीं हुई है। इसके तहत ही पूरे राज्य में हर वर्ग के लिए प्रधानगी का पद आरक्षित किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक अगर प्रधानगी जनरल श्रेणी के लिए आरक्षित होती है, तो रणजीत सिंह रेड्डी का नाम तय माना जा रहा है। वहीं अगर महिला या एससी के लिए प्रधानगी आरक्षित होती है तो इसका आने वाले दिनों में ही पता चलेगा।
विज्ञापन

इस बारे में ढ़िल्लों ने कहा कि प्रचार के दौरान रणजीत सिंह रेड्डी का नाम एक चुनाव का स्टंट था। प्रधान का चुनाव सभी पार्षदों की सहमति से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधान पद के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद ही नाम फाइनल किया जाएगा। इस बारे में रणजीत सिंह रेड्डी ने कहा कि हाई कमान जो भी फैसला लेगा उन्हें कबूल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें