लालडू। अकालियों के अखंड पाठ के भोग अवसर पर शिअद के कोषाध्यक्ष और पूर्व विधायक एनके शर्मा ने ऐतिहासिक गांव हुमांयुपुर-तसींबली की अनदेखी करने पर पंजाब सरकार पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में भेदभाव हो रहा है, जबकि गुरुओं के चरण छोह वाले अन्य गांवों को विशेष अनुदान दिया जा रहा है। शर्मा ने सरकार की धक्केशाही के बावजूद लोगों ने अकाली दल की नीतियों को समर्थन देने की बात कही। मौके पर कई अकाली नेता और स्थानीय गण्यमान्य मौजूद थे। संवाद