़। भाजपा नेता रमेश कुमार वर्मा ने खड़र पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दुकानें बंद करवाने के नियमों में भेदभाव का आरोप लगाया। वर्मा ने कहा कि पुलिस रात 11:30 से 12 बजे तक छोटी दुकानें बंद करवाती है। वहीं, डोमिनोज, मैकडॉनल्ड्स और कैप्टन सैम जैसे बड़े प्रतिष्ठान देर रात तक खुले रहते हैं। वर्मा ने पुलिस प्रशासन से पूछा कि आदेश सभी पर समान रूप से क्यों नहीं लागू हो रहे? उन्होंने पूछा कि क्या बड़ी कंपनियों को विशेष छूट मिली है और उसका आधार क्या है। उन्होंने कहा कि इससे छोटे व्यापारियों में भेदभाव की भावना बढ़ रही है। वर्मा ने मांग की कि दुकानें बंद करवाने के निर्धारित समय और नियम सार्वजनिक किए जाएं। ये नियम बिना पक्षपात के सभी छोटे-बड़े व्यापारियों पर समान रूप से लागू हों।