फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सड़क पर भरा गंदा पानी, लोगों ने रोड जाम कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। वीआईपी इलाके को जाने वाली मुख्य सड़क पर गंदा पानी बहने की वजह से परेशान लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। नाराज लोगों ने सोमवार दोपहर करीब एक बजे सड़क पर आवाजाही बंद कर दी थी। सड़क के बंद होने की सूचना मिलने पर शाम करीब पांच बजे परिषद के कार्यकारी अधिकारी रवि जिंदल ने मौके पर आकर जल्द समस्या हल करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने रास्ता खोला। नयागांव के करोरां रोड पर रहने वाले लोग सड़क में निकासी के लिए डाले गंदे पानी के पाइप बंद होने के चलते परेशान थे। लोगों का आरोप है कि पिछले करीब डेढ़ महीने से ब्लॉकेज होने के कारण सड़क पर गंदा पानी सड़क पर भरा पड़ा है। इसकी शिकायत कई बार परिषद के प्रधान एवं अधिकारियों को की गई लेकिन हर बार उन्हें जल्द काम शुरू करने की बात कहकर टाला जा रहा था। परिषद के इस ढुलमुल रवैये से तंग होकर नाराज लोगों ने सड़क जाम कर नारेबाजी की। लोगों ने कहा कि पंजाब के पूर्व डीजीपी और खुद नगर परिषद के भाजपा प्रधान हर रोज इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। इसके बावजूद उनके इलाके के यह हालात है। नाराज लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि उनकी समस्या का एक सप्ताह के अंदर हल नहीं किया गया तो वह परिषद के कार्यालय का घेराव कर धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें