फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मोहाली में गंदगी और मलबे ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर में लगातार बढ़ रही गंदगी और अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद सड़कों पर पड़े मलबे को लेकर डिप्टी मेयर कुलजीत बेदी ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। इस संबंध में उन्होंने नगर निगम कमिश्नर को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। डिप्टी मेयर ने पत्र में कहा है कि मोहाली के कई इलाकों में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। हाल ही में चली अतिक्रमण और अतिक्रमण हटाओ मुहिम के बाद सड़कों पर मलबा पड़ा हुआ है। इससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अदालत के आदेशों के अनुसार नगर निगम और गमाडा ने संयुक्त कार्रवाई तो की है, लेकिन मलबा हटाने और सफाई व्यवस्था पर समुचित ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन

डिप्टी मेयर ने यह भी आरोप लगाया कि शहर की कई सड़कों पर मैकेनिकल सफाई व्यवस्था बंद कर दी गई है। मौके पर न तो पर्याप्त सफाई कर्मचारी नजर आ रहे हैं, न ही कचरा उठाने के लिए पर्याप्त ट्रॉलियां उपलब्ध हैं। इससे हालात और खराब होते जा रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद पड़ा मलबा तुरंत हटाया जाए, बाजारों और सड़कों की रोजाना सफाई सुनिश्चित की जाए, सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए। डिप्टी मेयर ने कहा कि जिस तेजी से अवैध कब्जे हटाए गए, उसी तेजी से सफाई कार्य भी होना चाहिए, क्योंकि शहर की स्वच्छता सुनिश्चित करना नगर निगम की मूल जिम्मेदारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि निगम प्रशासन इस गंभीर समस्या पर जल्द कार्रवाई करेगा, ताकि शहर के लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें