मोहाली। इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) ने अपने कैंपस में भारत में तैनात 12 देशों के 13 राजनयिकों की मेजबानी की है। यह राजनयिक दो दिवसीय आईएसबी राजनयिक परिचय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे हुए थे। इस दौरान वहां पर विभिन्न सत्रों का आयोजन किया गया। इनमें उन्हें मैनेजमेंट शिक्षा में आईएसबी के विचार नेतृत्व और विश्व स्तरीय अनुसंधान, कार्यक्रमों और साझेदारी को बढ़ावा देने में निभाई जा रही भूमिका के बारे में बताया गया। इस दौरान राजनयिकों ने शहर का दौरा भी किया। वे चंडीगढ़ में कैपिटल कांप्लेक्स, सुखना झील और रॉक गार्डन समेत कई स्थानों पर गए। याद रहे कि संस्थान की ओर से कई तरह के लीडरशिप के कार्यक्रम करवाए जाते हैं। इनमें देश-विदेश के कई विशेषज्ञ अधिकारी और नेता ट्रेनिंग के लिए पहुंचते हैं। इसके अलावा स्पेशल ट्रेनिंग सत्र करवाए जाते हैं।