फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सड़कों के जर्जर डिवाइडर हादसों को दे रहे बुलावा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू चंडीगढ़। न्यू चंडीगढ़ के ओमेक्स इलाके में स्थित मार्केट के आसपास इन दिनों सड़क हादसों का खतरा बढ़ता जा रहा है। मार्केट के प्रवेश द्वार के ठीक सामने सड़क को विभाजित करने वाला डिवाइडर बीच से टूटा हुआ है। इससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों के लिए दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, डिवाइडर लंबे समय से टूटा हुआ है, लेकिन प्रशासन की ओर से इसे ठीक कराने या सुरक्षा के अन्य प्रबंध करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। यह मार्ग पूरे दिन वाहनों की आवाजाही से व्यस्त रहता है और रोज हजारों लोग यहां से गुजरते हैं।
लोगों का कहना है कि कई वाहन तेज रफ्तार से इस सड़क पर निकलते हैं। ऐसे में टूटे डिवाइडर के पास से अचानक यू-टर्न लेने वाले वाहनों के कारण बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि डिवाइडर को जल्द ठीक कराया जाए। साथ ही, मरम्मत होने तक यहां चेतावनी संकेतक और अन्य सुरक्षा प्रबंध किए जाएं, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें