फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानकार एनआरआई से मांगे 20 लाख रुपये नहीं लौटाए, दंपती पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। एनआरआई से 20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंधी एनआरआई थाने में गांव बरनाला खुर्द शहीद भगत सिंह निवासी एक दंपती के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। आरोपियों की पहचान मेहरबान सिंह और परमप्रीत कौर के रूप में हुई है। पुलिस को इस मामले की शिकायत सेक्टर-18 चंडीगढ़ निवासी एनआरआई सुनील कुमार की ओर से दी गई थी। पुलिस की तरफ से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सुनील कुमार ने बताया कि वह मेहरबान सिंह को पहले से ही जानता था। ऐसे में आरोपियों ने किसी जरूरी काम के लिए उससे 20 लाख रुपये मांगे और कहा कि उन्हें पैसे की सख्त जरूरत है। वह उसे पैसे बाद में लौटा देंगे। इसके बाद उसने उसे 18 लाख रुपये एक बार और दूसरी बार में दो लाख रुपये दे दिए। इसके काफी दिन बाद भी जब आरोपियों ने उसके 20 लाख रुपये नहीं लौटाए तो उसने उनसे अपने पैसों की मांग की।
इस पर दंपती ने उसको कहा कि उनका फगवाड़ा में एक प्लॉट है। इसके बाद दोनों ने अपना एक प्लॉट उसके नाम करवाने का इकरारनामा कर लिया। लेकिन इसके बाद दोनों पति-पत्नी इस बात से भी मुकर गए। साथ ही जिस प्लॉट को उसके नाम करवाने का इकरारनामा किया था उसे भी बिना बताए धोखाधड़ी कर किसी महिला को बेच दिया। जब उसे इसका पता चला तो उन्होंने उसकी फोन कॉल उठानी बंद कर दी। अब वह उसके 20 लाख रुपये वापस नहीं लौटा रहे हैं। पुलिस की ओर से इस मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें