फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढोंगी बाबा गिरफ्तार, 10 लाख नकद और 10 तोले सोना ठगकर हुआ था फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पुलिस ने ढकोली के सरस्वती विहार निवासी सलामुदीन की शिकायत पर एक ढोंगी बाबा के खिलाफ केस दर्ज किया था। ढोंगी बाबा शिकायतकर्ता की सास मां को जादू-टोने के जरिये जल्द ठीक करने का झांसा देकर उससे 10 लाख नकद और 10 तोले सोना ठगकर ले गया था। जिसकी शिकायत दो दिन पहले ही दर्ज करवाई गई थी।
विज्ञापन

इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने बाबा के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया था। जिसके बाद रविवार को पुलिस ने बाबा को किसी दूसरी महिला से पैसे लेते हुए बिग बाजार के सामने दबोच लिया है।
बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता को बेवकूफ बनाकर ढोंगी बाबा 10 लाख कैश और 10 तोले सोना ठगकर फरार हो चुका था। लेकिन कहते हैं कि लालच बुरी बला होती है, जब ढोंगी बाबा एक अन्य महिला से पैसे लेने के लिए जीरकपुर में स्थित बिग बाजार के सामने पहुंचा तो शिकायतकर्ता सलामुदीन जो पहले से महिला के साथ मौजूद था उसने इसकी सूचना पुलिस को पहले ही दे दी थी। इसके बाद जैसे ही ढोंगी बाबा महिला से पैसे लेने के लिए बिग बाजार पहुंचा तो पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन

इस मामले में जीरकपुर पुलिस ने बताया कि ढोंगी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि ढोंगी बाबा लुधियाना में अपना नया ठिकाना बनाकर वहां लोगों को लूटने का काम शुरू कर चुका था। लालच के चलते जब वह पैसे लेने के लिए जीरकपुर पहुंचा तो पुलिस ने उसे दबोच लिया है। उन्होंने बताया कि उसका साथी दिलशाद अभी फरार चल रहा है। जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें