फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: डेलीवेज कर्मचारियों का धरना जारी, तीसरे दिन श्री अखंड पाठ साहिब से किया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड डेलीवेज कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रही। इस दौरान श्री अखंड पाठ साहिब शुरू होने के कारण माहौल शांतिपूर्ण रखा गया और किसी भी तरह की नारेबाजी नहीं की गई। सोमवार को भी श्री अखंड पाठ साहिब का आयोजन होने के कारण धरना शांतिपूर्ण दिया जाएगा। लेकिन उस समय माहौल तनावपूर्ण हुआ, जब सुबह कर्मचारियों को श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सामने माथा टेकने से रोका गया।इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष तारा सिंह और सीटू के जिला अध्यक्ष गुरदीप सिंह ने बोर्ड कॉरपोरेशन महासंघ और सीटू डेलीवेज कर्मचारियों के समर्थन से 9 फरवरी को राज्य स्तरीय रैली निकालने की घोषणा की गई। इसके साथ ही कर्मचारियों को बोर्ड बिल्डिंग के अंदर बाथरूम जाने से भी रोका गया, जिसका यूनियन ने विरोध किया। इसके साथ ही नेताओं ने शांतिपूर्ण संघर्ष कर रहे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए बोर्ड मैनेजमेंट द्वारा डिप्टी कमिश्नर और एसएसपी को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए लिखे पत्र की भी निंदा की।
विज्ञापन

इस मौके पर राज कुमार प्रधान, हरकेश राणा, बलवंत सिंह, इंदरजीत सिंह, भगवंत सिंह, मनदीप सिंह, करण सिंह, दविंदर सिंह, बूटा सिंह, नवदीप सिंह, सुखवीर सिंह, नरिंदर सिंह, जगमोहन सिंह, राजपाल कौर, सुखराज कौर, श्रेष्टा, नरिंदर कौर, सतिंदर कौर, पूनम और भारी संख्या में डेलीवेज कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें