फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढकोली-किशनपुरा सड़क ढाई माह से बदहाल

विज्ञापन
सड़क के बीच में पड़ा हुआ गड्ढा। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली-किशनपुरा सड़क का लगभग एक किलोमीटर हिस्सा पूरी तरह से टूट चुका है। हल्की बारिश से भी यह सड़क पानी से लबालब हो जाती है। ढाई साल से खस्ताहाल सड़क की वजह से आए दिन दोपहिया वाहन चालक घायल होते रहते हैं। इस सड़क से गुजरना राहगीरों के लिए जानलेवा हो सकता है।
विज्ञापन

सड़क ही हालत सुधारने के लिए स्थानीय लोग कई बार नगर परिषद के अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। लोगों का कहना है कि जब भी अधिकारियों से सड़क की मरम्मत संबंधी बात करते हैं तो उन्हें आश्वासन देकर टाल दिया जाता है। बता दें कि जीरकपुर नगर परिषद के पास सड़क की हालत सुधारने और ड्रेनेज सिस्टम तैयार करने के लिए फंड की कमी नहीं है। इसके बावजूद लोगों की सुविधाओं की सुध नहीं ली जा रही है।
परिषद को हर साल मिलता है करीब 80 करोड़ राजस्व
जीरकपुर, ढकोली, पीरमुछल्ला की परियोजनाओं को पास करने में ही सरकार को अच्छा राजस्व मिलता है। अगर साल की बात करें तो करीब 80 करोड़ रुपये राजस्व नगर परिषद को मिलता है। अच्छा खासा फंड होने के बावजूद नगर परिषद की सड़कें लोगों की जान की दुश्मन बनी हुई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क से नगर परिषद के अधिकारी भी गुजरते हैं, जो इसकी बदहाली को देखकर भी अनदेखा कर देते हैं।
विज्ञापन

पहले सर्दी की वजह से सड़क की मरम्मत नहीं करवाई जा सकी और फिर नगर परिषद चुनाव को लेकर एक माह से आचार संहिता लगी हुई थी। नगर परिषद की बैठक में प्रस्ताव पास कर सड़क की मरम्मत का काम शुरू करवा दिया जाएगा। - संदीप तिवाड़ी, ईओ नगर परिषद जीरकपुर

गांव किशनपुरा की टूटी हुई सड़क से गुजरते वाहन।- फोटो : MOHALI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें