फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: श्री वैष्णो माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेस-3बी1 स्थित श्री वैष्णो माता मंदिर में नवरात्र के चौथे दिन 108 ज्योतियों के साथ दिव्य महाआरती की गई। इसमें शामिल होकर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना हुई। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप सोनी ने बताया कि नवरात्र के दौरान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना होती है। शाम को 108 ज्योतियों से महाआरती की जाती है, जिसमें श्रद्धालु भक्तिभाव से शामिल होते हैं। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया जाता है। प्रदीप सोनी ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ते हैं। ये समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव को मजबूत करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कूष्मांडा सृष्टि की रचयिता हैं। उनकी पूजा से सुख-समृद्धि, बुद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का आशीर्वाद मिलता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें