फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: राधा-कृष्ण मंदिर में शिव महापुराण कथा में डूबे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-2 स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर और धर्मशाला में इन दिनों आस्था और श्रद्धा का खास माहौल बना हुआ है। श्री महाशिव पुराण कथा में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। हरिद्वार से पधारे स्वामी यमुनापुरी जी महाराज के श्रीमुख से हो रही कथा में शनिवार को श्रद्धालुओं ने राजा दक्ष और कश्यप ऋषि की गाथा सुनी। कथा के दौरान मंदिर परिसर ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा। कथा के समापन पर महाआरती का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं के साथ मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अतुल शर्मा और उनकी पूरी टीम ने हिस्सा लिया। इसके बाद सभी भक्तों के लिए प्रसाद वितरण और अटूट भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर मंदिर समिति की महिला संकीर्तन टीम ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अधिक संख्या में आकर कथा का लाभ लें और भक्ति में डूब जाएं। मंदिर के पुजारी और अन्य सेवादार भी निःस्वार्थ भाव से सेवा करते नजर आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें