मोहाली। श्री राधा कृष्ण मंदिर एवं धर्मशाला, फेज-2 में वीरवार को भगवान श्री कृष्ण की 108 ज्योत आरती और संगीतमय कीर्तन करवाया गया। मंदिर परिसर ‘राधे-राधे’ के जयकारों से गूंज उठा। पंडित राजेश गौड़ ने श्री कृष्ण चालीसा पाठ करवाया। मंदिर सभा के प्रधान अतुल शर्मा ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और सनातन संस्कारों से जोड़ने में मदद मिलती है। अंत में आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।