फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जीरकपुर में नगर परिषद की बैठक न होने से विकास कार्य ठप, करोड़ों की योजनाएं अटकीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। नगर परिषद की हाउस बैठकें लंबे समय से नहीं हुई हैं। इस कारण शहर के विकास कार्यों पर ब्रेक लग गया है। चुनाव प्रक्रिया और अध्यक्ष पद पर हाईकोर्ट की सुनवाई के चलते परिषद की नियमित बैठकें नहीं हो सकीं। कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं प्रशासनिक मंजूरी का इंतजार कर रही हैं। इन परियोजनाओं में सड़कों का नवीनीकरण, बरसाती पानी की निकासी, नए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) और पार्कों का सुंदरीकरण शामिल हैं। नगर परिषद के अधिकारियों के अनुसार, कई प्रस्ताव तैयार हैं। हालांकि, हाउस की स्वीकृति के बिना उन्हें लागू नहीं किया जा सकता। करोड़ों रुपये की योजनाएं फाइलों में ही अटकी हुई हैं। बरसात का मौसम शुरू होने से जलभराव, टूटी सड़कें और खराब सीवरेज व्यवस्था जैसी समस्याएं बढ़ गई हैं। शहर के विभिन्न इलाकों में सड़कें लंबे समय से मरम्मत की मांग कर रही हैं। बारिश के बाद कई सड़कें गड्ढों में बदल गई हैं। नवीनीकरण परियोजना को मंजूरी न मिलने से काम शुरू नहीं हो पा रहा है। जलभराव वाले क्षेत्रों में ड्रेनेज परियोजनाएं भी स्वीकृति का इंतजार कर रही हैं। बढ़ती आबादी के लिए नए एसटीपी की स्थापना भी अहम है। मौजूदा सीवरेज व्यवस्था पर दबाव बढ़ रहा है, फिर भी इस परियोजना पर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।
विज्ञापन



लंबित परियोजनाएं और जनसमस्याएं

शहर के पार्कों में ओपन एयर जिम, बच्चों के खेल उपकरण, वॉकिंग ट्रैक और हरियाली बढ़ाने से जुड़ी योजनाएं भी फिलहाल आगे नहीं बढ़ पा रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि विकास कार्यों में देरी का सीधा असर शहरवासियों पर पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द हाउस की बैठक बुलाकर लंबित परियोजनाओं को मंजूरी देने की मांग की है। इससे विकास कार्य समय पर शुरू हो सकेंगे। बारिश के दौरान जलभराव और खराब सड़कों की समस्या शहर में पहले से अधिक गंभीर हो गई है। भबात की शिवालिक विहार, बलटाना में सैणी विहार, लोहगढ़ की बादल कॉलोनी, बिशनपुरा की प्रीत कॉलोनी और ढकोली की एमएस एनक्लेव जैसी कॉलोनियों में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यदि ड्रेनेज और सड़क परियोजनाओं को समय पर मंजूरी मिल जाती, तो स्थिति काफी हद तक सुधर सकती थी।

ये कहना है पार्षदों का :


मेरे वार्ड के अंदर सबसे ज्यादा परेशानी बरसाती पानी की निकासी के उचित प्रबंधों का न होना है, जिसकी वजह से बरसाती सीजन दौरान गलियों में पानी भरने की वजह से लोग भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। विकास कार्य रुकने का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है और जल्द से जल्द हाउस की बैठक बुलाकर लंबित योजनाओं को मंजूरी दी जाए। -नछतर सिंह, पार्षद, भबात
विज्ञापन


पीरमुछल्ला क्षेत्र में हर साल होने वाली बारिश के बाद वही समस्याएं सामने आती हैं और समय रहते सड़क और ड्रेनेज परियोजनाएं समय पर शुरू हों तो लोगों को काफी राहत मिलती। लेकिन लोगों की परेशानियों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। -गुरसेवक सिंह पुनिया, पार्षद, पीरमुछल्ला।



मेरी ओर से नगर परिषद के हाउस का कामकाज शुरू कर दिया है और अगले हफ्ते हाउस की पहली बैठक को लेकर अधिकारियों से बैठकों का दौर जारी है। जल्द ही हाउस की पहली बैठक बुलाकर लंबित परियोजनाओं को मंजूरी देकर विकास कार्य शुरू करवा दिए जाएंगे। -गुरप्रीत सिंह विर्क, प्रधान, जीरकपुर नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें