फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: विकास को मिलेगी रफ्तार, 72 से अधिक विकास कार्यों के वर्क आर्डर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर के व्यापक विकास को ध्यान में रखकर नगर निगम की वित्त एवं ठेका समिति ने 38 करोड़ से अधिक लागत वाले 72 विकास प्रोजेक्टों को मंजूरी दे दी है। बैठक की अध्यक्षता मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने की। इस मौके पर विभिन्न वार्डों का सड़क निर्माण, रिकार्पेटिंग, प्रीमिक्स, पार्कों का सौंदर्यीकरण, खुले में जिम, बैडमिंटन और बास्केटबॉल कोर्ट, ड्रेनेज और पानी की सुविधाओं को अपग्रेड करने सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए।
विज्ञापन

नगर निगम ने शहर की सड़कों और मुख्य मार्गों की मरम्मत व अपग्रेडेशन को प्राथमिकता देकर टेंडर पास किए गए। मेयर जीती सिद्धू ने कहा कि जल्द ही मोहाली की सड़कें अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होंगी और लोगों को टूटी व अधूरी सड़कों से छुटकारा मिलेगा। बैठक में मेयर जीती सिद्धू ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी आरएमसी पॉइंट तुरंत साफ किए जाएं और मुख्य सड़कों की दैनिक सफाई अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि बेहतर सफाई व्यवस्था से ही मोहाली का चेहरा बदलेगा और इस मामले में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

खेल और फिटनेस सुविधाओं का विस्तार होगा।
शहर के पार्कों में खुले जिम, योग शेड, बैडमिंटन व बास्केटबॉल कोर्ट विकसित किए जाएंगे।
ये सुविधाएं युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करेंगी और वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी स्वास्थ्य व मनोरंजन का बेहतर साधन बनेंगी। डंपिंग साइट पर सुरक्षा मजबूत होगी।
विज्ञापन

इंडस्ट्रियल एरिया फेज–8बी में स्थित डंपिंग साइट पर आग नियंत्रण को मजबूत करने के लिए नए शेलो ट्यूबवेल और पंप सिस्टम स्थापित किए जाएंगे। इसे शहर की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए अहम कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें