फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: विकसित भारत प्रश्नोत्तरी शुरू, करें अप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। देश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनाने और नए नेता तैयार करने के उद्देश्य से विकसित भारत प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया जा रहा है। ईशा गुप्ता ने बताया कि यह पहल भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा शुरू की गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण पर चर्चा में शामिल करना है। इस पहल के तहत, ऑनलाइन प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता, विजन डेक निर्माण, हैकाथॉन आदि सहित कई राज्य-स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता के शीर्ष 10,000 विजेताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा और प्रत्येक प्रतिभागी को एक डिजिटल प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

इस बहु-स्तरीय प्रतियोगिता के माध्यम से चुने गए प्रतिभागियों को 11 और 12 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में एक राष्ट्रीय स्तर की चर्चा के दौरान भारत के प्रधानमंत्री के समक्ष विकसित भारत के लिए अपना दृष्टिकोण प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। युवा इस क्विज में शामिल होने के लिए www.mybharat.gov.in लिंक पर आसानी से जा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें